IPO बाजार में हलचल! SBI Mutual Fund ने फाइल किया DRHP, कब मिलेगा निवेश का मौका?

IPO बाजार में छाई सुस्ती के बीच SBI Mutual Fund ने DRHP फाइल किया है। ₹12.7 लाख करोड़ के AUM वाली यह कंपनी इस साल के सबसे बड़े पब्लिक इश्यूज में एक है।

SBI Mutual Fund IPO : देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) SBI म्यूचुअल फंड ने बाजार नियामक SEBI को DRHP सौंपा है। भारत के म्यूचुअल फंड उद्योग से जुड़े शेयरहोल्डर्स और तमाम निवेशकों की नजर लंबे समय से SBI Mutual Fund पर टिकी हैं। क्योंकि कंपनी जल्द ही अपना IPO लॉन्च करने जा रही है। आईपीओ की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए SBI Mutual Fund DRHP फाइल की चुकी है। निवेशकों के लिए यह एक मजबूत और हाई-मार्जिन बिजनेस में एंट्री का मौका हो सकता है।

SBI Mutual Fund IPO

कंपनी ने आईपीओ के लिए DRHP फाइल किया

IPO की उलटी गिनती शुरू

देश की सबसे बड़ी AMC SBI Funds Management ने Securities and Exchange Board of India (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही IPO लॉन्च की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी इश्यू की तारीख और प्राइस बैंड का खुलासा नहीं किया है, जिससे निवेशकों की नजरें अब अगले अपडेट पर टिक गई हैं।

End of Feed