Technocraft Ventures IPO पर टूट पड़े निवेशक! 800% का धुआंधार सब्सक्रिप्शन, GMP भी दमदार

IPO Market में अब मजबूती देखने को मिल रही है। Technocraft Ventures IPO को 800% से ज्यादा का सब्सक्रिप्शन मिल चुका और GMP भी दमदार है, जिससे निवेशकों को लिस्टिंग गेन की उम्मीद बढ़ गई है।

Technocraft Ventures IPO GMP and Subscription : आईपीओ बाजार में फिर से निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी देखने को मिल रही है। ₹251.88 करोड़ का Technocraft Ventures IPO सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 11 अगस्त को सुबह 11 बजे तक 8 गुना यानी 800% सब्सक्राइब हो चुका था। यानी जितने शेयर निवेशकों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, उनके मुकाबले करीब 8 गुना ज्यादा शेयरों के लिए बोली लग चुकी है। सबसे खास बात यह है कि IPO को सिर्फ एक कैटेगरी से नहीं, बल्कि रिटेल और नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों से भी मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं ग्रे मार्केट में भी शेयर का प्रीमियम बढ़कर ₹30 तक पहुंच गया है। इससे आईपीओ की संभावित लिस्टिंग को लेकर बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना हुआ है।

Technocraft Ventures IPO

इश्यू का सब्सक्रिप्शन दमदार

निवेशकों में लगी होड़

Technocraft Ventures IPO में कुल 83.17 लाख शेयर ऑफर किए गए हैं, जबकि 11 अगस्त को सुबह 10:33 बजे तक 6.72 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोली लग चुकी थी। कैटेगरी के हिसाब से देखें तो रिटेल निवेशकों का हिस्सा 7.88 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, अमीर निवेशक यानी NII कैटेगरी में 13.31 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके अलावा संस्थागत निवेशक यानी QIB कैटेगरी में करीब 5 गुना सब्सक्रिप्शन देखने को मिला है।

End of Feed