इस सरकारी स्कीम में ₹210 प्रति महीने करें निवेश और पाएं ₹5,000 मंथली पेंशन, समझें पूरा कैलकुलेशन

इनकम टैक्स भुगतान करने वाले लोगों के लिए अटल पेंशन स्कीम नहीं है। इसका मतलब है कि अगर आप आयकर देते हैं, तो आप इस योजना में खाता नहीं खोल सकते हैं।

अगर आप रिटायरमेंट के बाद अपने लिए पेंशन की व्यवस्था करना चाहते हैं, तो अटल पेंशन योजना (APY) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस योजना के जरिए आप अपने बुढ़ापे के लिए आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। आपको बता दें कि अटल पेंशन योजना के तहत, 60 साल की उम्र होने पर आपको ₹1000 से ₹5000 तक मंथली पेंशन मिलती है। इस सरकारी स्कीम में 18 से 40 साल की उम्र का कोई भी व्यक्ति इस योजना में निवेश कर सकता है। अगर कोई इस स्कीम के तहत पेंशन प्राप्त कर चाहता है तो उसे कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा।

पेंशन

पेंशन

निवेश के आधार पर तय होगी पेंशन की राशि

इस स्कीम में मिलने वाली पेंशन की राशि, निवेश के आधार पर तय की जाती है। अगर किसी व्यक्ति ने इस स्कीम को पेंशन के लिए चुना तो वह जितनी राशि प्रति महीने इस स्कीम में निवेश करेगा, उसी आधर पर उसे पेंशन प्राप्त होगा। बताते चलें कि ₹1,000 से ₹5,000 की मासिक पेंशन पाने के लिए, सब्सक्राइबर को ₹42 से ₹210 रुपये प्रति माह के बीच भुगतान करना होगा। यह 18 साल की उम्र में योजना लेने पर लागू होगा। इसी तरह, अगर कोई सब्सक्राइबर 40 साल की उम्र में योजना लेता है, तो उसे ₹291 से ₹1,454 प्रति माह के बीच योगदान करना होगा। सब्सक्राइबर जितना ज़्यादा योगदान देगा, सेवानिवृत्ति के बाद उसे उतनी ही ज़्यादा पेंशन मिलेगी।

End of Feed