Post Office की इस स्कीम में 1 लाख रुपये करें निवेश, मैच्योरिटी पर पाएं गारंटीड ₹44,995 का रिटर्न

Post Office Saving Scheme: अगर आप शेयर बाजार में निवेश कर जोखिम नहीं लेना चाहते हैं तो आप Post Office की TD स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको मैच्योरिटी पर तय रिटर्न मिलेगा। साथ ही निवेश पर कोई जोखिम भी नहीं लेना होगा।

Post Office Saving Scheme: ईरान युद्ध के चलते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। इससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। म्यूचुअल फंड निवेशकों का SIP से मोहभंग हुआ है। ऐसे हालात में अगर आप अपने निवेश पर बिल्कुल जोखिम लेना नहीं चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम को चुन सकते है। पोस्ट ऑफिस में कई बेहतरीन सेविंग स्कीम है जो बिना जोखिम को आपको शानदार रिटर्न देती है। आज हम आपको टाइम डिपॉजिट स्कीम के बारे में बता रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की TD स्कीम, जो बिल्कुल बैंक FD जैसी ही है और एक तय समय के बाद आपकी पूरी जमा रकम पर गारंटी रिटर्न देती है। पोस्ट ऑफिस की TD स्कीम में आप सिर्फ ₹1 लाख जमा करके ₹44,995 का रिटर्न कैसे प्राप्त कर सकते हैं, आइए जानते हैं।

Post Office Saving Scheme

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

1 से 5 साल तक कर सकते हैं निवेश

आप पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस 1 साल की TD पर 6.9%, 2 साल की TD पर 7.0%, 3 साल की TD पर 7.1% और 5 साल की TD पर 7.5% ब्याज देता है।

End of Feed