PPF में मंथली करें 5000 रुपये निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेंगे इतने लाख

अभी PPF पर सालाना 7.1% का ब्याज मिल रहा है। सरकार द्वारा ब्याज की समीक्षा हर तिमाही की जाती है।

PPF Investment: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) छोटे निवशकों के बीच काफी पॉपलुर है। पीपीएफ अकाउंट आप बैंक या Post Office में खोल सकते हैं। सालाना ₹500 से लेकर अधिकतम ₹1.5 लाख तक पीपीएफ में निवेश कर सकते हैं। यह रकम मंथली या साल में एक बार निवेश किया जा सकता है। मंथली निवेश के लिए आप अपने बैंक को स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन दे सकते हैं या ऑनलाइन ट्रांसफर करके पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) खाते में मासिक निवेश कर सकते हैं।

PPF

पीपीएफ (Istock)

पीपीएफ में निवेश के 3 फायदे

आपको बता दें कि आप पीपीएफ में सालाना 1.5 लाख रुपये निवेशक कर टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं। आयकर की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर कर छूट मिलती है। इतना ही नहीं, निवेश पर मिलने वाला ब्याज भी कर-मुक्त होता है, और परिपक्वता पर पूरी जमा राशि भी कर-मुक्त होती है। यानी पीपीएफ में निवेश पर आपको एक साथ तीन लाभ मिलते हैं।

End of Feed