IndiGo Share Fall 4% Today: ब्लॉक की डील की खबर से बिखरा इंडिगो का शेयर, 4 फीसदी से अधिक टूटा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 11, 2024, 01:27 PM IST

IndiGo Stock Price Today: भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम के बीच इंटरग्लोब एविएशन के शेयर मंगलवार को 4.42 फीसदी गिरकर 4361 रुपये पर आ गए, जिससे टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.70 लाख करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया। इंटरग्लोब एविएशन ने मार्च 2024 तिमाही में 919.2 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

IndiGo Stock Price: इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (IndiGo) के शेयरों में मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान 4 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के प्रमोटर इकाई इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज के 2 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की खबर के बाद शेयर टूटे हैं। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल भाटिया के नेतृत्व वाली इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज 4,266 रुपये प्रति शेयर के बेस प्राइस पर 394 मिलियन डॉलर वैल्यू के 77 लाख इक्विटी शेयर बेचने पर विचार कर रही थी। यह पहली बार है जब भाटिया परिवार के आईपीओ के बाद इंटरग्लोब एविएशन में अपनी हिस्सेदारी बेचने की खबर है।

IndiGo shares tank

IndiGo flight (File image)

शेयरों का एक्सचेंज

मंगलवार को सुबह 9.24 बजे तक बीएसई पर इंडिगो के 79.98 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों का कारोबार हुआ, जिनकी कीमत 3,493.41 करोड़ रुपये थी। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उसी समय 733.94 करोड़ रुपये से अधिक वैल्यू के 16.57 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों का एक्सचेंज हुआ। भारी मात्रा में शेयरों के एक्सचेंज से पता चलता है कि ब्लॉक डील को अंजाम दिया गया है।

End of Feed