Insurance For All: 2047 तक सभी के लिए बीमा होगा सुनिश्चित, IRDAI चीफ ने बीमा कंपनियों से कहा- दूर करें बाधाएं

Insurance For All: आईआरडीएआई के प्रमुख देबाशीष पांडा ने बीमा कंपनियों को 2047 तक सभी के लिए बीमा को लेकर बाधाओं को कम करने के लिए कहा है।

Insurance For All: भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के प्रमुख देबाशीष पांडा ने मंगलवार को कहा कि बीमा कंपनियों को 2047 तक ‘‘सभी के लिए बीमा’’ के दृष्टिकोण को वास्तविकता रूप देने के लिए बाधाओं को कम करने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उद्योग में आमूल-चूल प्रौद्योगिकी-संचालित बदलावा के कारण सभी के लिए एक सेवा उपयुक्त होना अब अतीत की बात बन गई है।

Insurance For All, IRDAI, Insurance, Debashish Panda

सभी के लिए बीमा पर काम शुरू

आईआरडीएआई के चेयरमैन ने यहां इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित बीमांकिकों के 23वें वैश्विक सम्मेलन में कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपना आधार पुनः हासिल करें। दृढ़ संकल्प करें और सामूहिक रूप से बीमा क्षेत्र में व्यवधानों को कम करें ताकि 2047 तक ‘‘सभी के लिए बीमा’’ के लक्ष्य को साकार किया जाए। इस प्रक्रिया में बीमांकिक की भूमिका सर्वोपरि हो जाती है।

End of Feed