Infosys New Jobs: इंफोसिस देश के इस शहर में ओपन करेगी नया कैंपस, 17000 लोगों को मिलेगी नौकरी

Infosys New Jobs: भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी इंफोसिस तेलंगाना के हैदराबाद में पोचारम में अपना आईटी परिसर का विस्तार करेगी। जिससे 17,000 अतिरिक्त नौकरियां पैदा होंगी।

Infosys Jobs: भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी इंफोसिस लिमिटेड और तेलंगाना सरकार ने यहां पोचारम में इंफोसिस के आईटी परिसर के विस्तार के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की है, जिससे 17,000 अतिरिक्त नौकरियां पैदा होंगी।

Infosys Jobs

इंफोसिस हैदराबाद में खोलेगा नया ऑफिस

गुरुवार को सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक रिलीज में कहा गया कि यह घोषणा दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर इंफोसिस के सीएफओ जयेश संघराजका की तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू के साथ बैठक के बाद की गई। यह सहयोग उद्योग जगत के नेताओं का समर्थन करने और टेक्नोलॉजी सेक्टर में सतत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए तेलंगाना के सक्रिय दृष्टिकोण को उजागर करता है।

End of Feed