बिजनेस

Larsen & Toubro: CEO कराना चाहते हैं हफ्ते में 90 घंटे काम, पर कंपनी को सरकार ने दिया झटका, 70000 करोड़ का है मामला

Larsen & Toubro: केंद्र सरकार ने 70 हजार करोड़ रु का एक टेंडर निकाला था, जिसके तहत 6 पनडुब्बियां खरीदनी थीं। टेंडर के लिए बोली लगाने वालों में लार्सन एंड टुब्रो भी शामिल थी। मगर अब इसकी बोली रद्द कर दी गयी है।

Image

L&T को लगा झटका

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • L&T को लगा झटका
  • सरकार ने रद्द कर दी बोली
  • 70000 करोड़ का था टेंडर

Larsen & Toubro: रक्षा मंत्रालय ने प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को बड़ा झटका दे दिया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 70 हजार करोड़ रु का एक टेंडर निकाला था, जिसके तहत 6 पनडुब्बियां खरीदनी थीं। टेंडर के लिए बोली लगाने वालों में लार्सन एंड टुब्रो भी शामिल थी। मगर अब इसकी बोली रद्द कर दी गयी है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार कंपनी ने इसके लिए तय शर्तों का पालन नहीं किया। गौरतलब है कि भारतीय नौसेना का प्लान प्रोजेक्ट 75 इंडिया के तहत 6 पनडुब्बियां खरीदने का है। ये पनडुब्बियां ऐसी होंगी, जो तीन हफ्ते तक पानी में रह सकें।

ये भी पढ़ें -

क्यों रद्द हुआ L&T का आवेदन

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार स्पेनिश कंपनी Navantia के साथ साझेदारी में एलएंडटी के प्रस्ताव को मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं होने के कारण अस्वीकार कर दिया है।

एलएंडटी और उसके साझेदार ने स्पेन में भारतीय नौसेना की टीम के सामने अपने क्रिटिकल एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन सिस्टम की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया था। लेकिन भारतीय नौसेना ने निविदा दस्तावेज में अपनी आवश्यकताओं के लिए समुद्र में प्रयोग की जा सकने वाले सिस्टम की मांग की थी।

दोनों समुद्र तटों पर सुविधाएं

लार्सन एंड टुब्रो भारतीय नौसेना के लिए स्ट्रेटेजिक पनडुब्बी परियोजनाओं में शामिल रही है। इसकी मुख्य रूप से रक्षा बलों की परियोजनाओं को सपोर्ट करने के लिए दोनों समुद्र तटों पर सुविधाएं हैं।

क्या है 90 घंटे वाला मामला

कुछ समय पहले एलएंडडी के चेयरमैन और एमडी एसएन सुब्रह्मण्यम का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे कर्मचारियों द्वारा हर हफ्ते 90 घंटे काम करने की बात कह रहे थे। इस बयान पर उनकी काफी आलोचना हुई।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article