किचन पर महंगाई की मार! अब दालें महंगी, चना-मूंग, तुवर, उड़द और मसूर के दाम में लगी आग

त्योहारी सीजन में जरूरी सामान के बढ़ते भाव ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। 1 सितंबर से अब तक तुवर ₹111 से ₹130 किलो पहुंची। चना, मूंग, उड़द और मसूर के भाव भी बढ़े।

आम लोगों पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। चीनी, तेल, चावल, हरी सब्जी, प्याज के बाद अब दालें महंगी हो गई है। भोपाल के थोक किराना बाजार में पिछले कुछ दिनों में लगभग सभी प्रमुख दालों के भाव में तेजी दर्ज की गई है। इनमें सबसे ज्यादा तेजी तुवर दाल में देखने को मिली है। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने बताया की अच्छे माल की तुवर दाल जो महज एक सप्ताह पहले करीब ₹119 प्रति किलो थी, अब बढ़कर ₹130 प्रति किलो तक पहुंच गई है। यानी एक सप्ताह में ही करीब ₹10 प्रति किलो की तेजी दर्ज हुई है। वहीं 1 सितंबर को तुवर दाल (अरहर दाल) करीब ₹111 प्रति किलो थी। इस तरह सितंबर की शुरुआत से अब तक तुवर दाल के भाव में लगभग ₹19 प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है।

Pulses Price Jumps

दालें हुईं महंगी

चना दाल में भी बड़ी तेजी

दालों में तेजी केवल तुवर तक सीमित नहीं है। चना दाल में करीब ₹400 प्रति क्विंटल की तेजी आई है। 1 सितंबर को चना दाल करीब ₹76 प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर ₹80 प्रति किलो हो गई है। इसी तरह हरी मूंग ₹85 से बढ़कर ₹89, मूंग मोगर ₹91 से ₹93, उड़द मोगर ₹102 से ₹105 और मसूर दाल ₹73 से बढ़कर ₹76 प्रति किलो तक पहुंच गई है।

End of Feed