Indo MIM Share Listing : निवेशकों की मौज, पहले ही दिन मिल गया 45% का मुनाफा

Indo-MIM IPO की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। निवेशकों को पहले ही दिन 45 फीसदी का दमदार रिटर्न मिला है। रिटेल कैटेगरी के निवेशकों को IPO के हर लॉट पर 6 हजार से ज्यादा का मुनाफा हुआ है।

Indo MIM Share Listing: प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाने वाली Indo-MIM Ltd ने शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की है। कंपनी का शेयर गुरुवार को बीएसई पर ₹703 और एनएसई पर ₹700 पर लिस्ट हुआ। यह IPO के अपर प्राइस बैंड ₹485 के मुकाबले क्रमशः 44.95% और 44.33% का प्रीमियम है। खास बात यह रही कि कंपनी की लिस्टिंग ग्रे मार्केट के अनुमान से भी बेहतर रही। ग्रे मार्केट में करीब 39% प्रीमियम का अनुमान लगाया जा रहा था, जबकि वास्तविक लिस्टिंग लगभग 45% प्रीमियम पर हुई।

Indo MIM share listing

इंडो एमआईएम आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग

₹14,550 के निवेश पर ₹6,540 का फायदा

Indo-MIM IPO का लॉट साइज 30 शेयर था। अपर प्राइस बैंड ₹485 के हिसाब से एक लॉट के लिए निवेशकों को ₹14,550 निवेश करना पड़ा।अगर किसी निवेशक को IPO में एक लॉट अलॉट हुआ और उसने बीएसई के लिस्टिंग प्राइस ₹703 पर शेयर बेच दिए, तो उसे प्रति शेयर ₹218 का फायदा हुआ।

End of Feed