IndiGo की पैरेंट कंपनी का बड़ा दांव! 394 करोड़ का निवेश, शेयर में जबरदस्त उछाल

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo की मालिक InterGlobe Aviation ने एक बड़ा अधिग्रहण सौदा किया है। कंपनी ने 12 मार्च 2025 को घोषणा की कि वह अपनी सहायक कंपनी InterGlobe Aviation Financial Services IFSC Pvt Ltd में 394 करोड़ रुपये (45 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का निवेश करेगी।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo की पैरेंट कंपनी पर नया अपडेट आया है। InterGlobe Aviation आने वाले दिनों में सुर्खियों में रह सकती है। कंपनी ने 12 मार्च 2025 को एक बड़ी अधिग्रहण डील की घोषणा की है। InterGlobe Aviation ने बुधवार को हुए बोर्ड मीटिंग में अपनी सहायक कंपनी InterGlobe Aviation Financial Services IFSC Pvt Ltd में 394 करोड़ रुपये (45 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक का निवेश करने की मंजूरी दी है।

Indigo

इंडिगो शेयर प्राइस।

कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में दी जानकारी

कंपनी द्वारा रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा गया, "बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में बुधवार, 12 मार्च 2025 को, इंटरग्लोब एविएशन ने 3,940 मिलियन रुपये (लगभग 45 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक के निवेश को मंजूरी दी है।" निवेश एक या अधिक चरणों में किया जाएगा और यह IFSC प्राइवेट लिमिटेड, जो InterGlobe Aviation की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, को सौंपा जाएगा। यह निवेश विमानन संपत्तियों के वित्तपोषण, बकाया ऋण के भुगतान और अन्य कॉर्पोरेट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

End of Feed