सोने और डॉलर ने बढ़ाया दम, भारत का फॉरेक्स रिजर्व 698 अरब डॉलर पार

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने नया रिकॉर्ड बनाया है, 5 सितंबर तक देश का फॉरेक्स रिजर्व 4.03 अरब डॉलर बढ़कर 698.26 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 29 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में यह 694.23 अरब डॉलर था। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब अगस्त महीने में रिटेल महंगाई का आंकड़ा जुलाई के मुकाबले ऊपर गया और अमेरिका की ओर से लगाए गए 50% टैरिफ ने भी चिंता बढ़ाई थी।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने एक नया कीर्तिमान बना लिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 5 सितंबर तक देश का फॉरेक्स रिजर्व 4.03 अरब डॉलर बढ़कर 698.26 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 29 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में यह 694.23 अरब डॉलर था। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब अगस्त महीने में रिटेल महंगाई का आंकड़ा जुलाई के मुकाबले ऊपर गया और अमेरिका की ओर से लगाए गए 50% टैरिफ ने भी चिंता बढ़ाई थी।

Forex Reserve

कितना बढ़ा खजाना

आरबीआई की रिपोर्ट बताती है कि विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (FCA), जो कुल रिजर्व का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं, 54 करोड़ डॉलर बढ़कर 584.47 अरब डॉलर तक पहुंच गईं। इसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य प्रमुख करेंसी भी शामिल होती हैं। इसके अलावा सोने का भंडार भी इस हफ्ते 3.53 अरब डॉलर की तेजी के साथ 90.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) 3.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.74 अरब डॉलर रह गए, जबकि आईएमएफ में भारत की रिजर्व पोजिशन 20 लाख डॉलर बढ़कर 4.75 अरब डॉलर हो गई।

End of Feed