ट्रंप के नहीं चाहते हुए भारत ने रूस से बढ़ाई इस चीज की खरीद, बना चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक

Russia Oil Imports: भारत ने नवंबर में रूस से कच्चे तेल का आयात 4% बढ़ाकर 2.6 अरब यूरो कर दिया, जो पांच महीनों में सबसे अधिक है। CREA के अनुसार, चीन के बाद भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार रहा। अक्टूबर में आयात 2.5 अरब यूरो था। यह रिपोर्ट पढ़कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिर्ची लग सकती है, क्योंकि वे भारत को रूसी तेल खरीद से रोकते रहे हैं।

Russia Oil Imports : भारत ने नवंबर महीने में रूस से कच्चे तेल का आयात 4 प्रतिशत बढ़ा दिया। यह खरीद पांच महीनों में सबसे ज्यादा होकर 2.6 अरब यूरो तक पहुंच गई। यूरोप के शोध संस्थान सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) ने यह जानकारी अपनी रिपोर्ट में दी। रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में चीन के बाद सबसे ज्यादा रूसी कच्चा तेल भारत ने खरीदा। अक्टूबर में यह राशि 2.5 अरब यूरो थी, जबकि नवंबर में यह बढ़कर 2.6 अरब यूरो हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस रिपोर्ट को पढ़कर मिर्ची लगेगी क्योंकि वह भारत को रूस से तेल खरीदने से मना करते रहे हैं।

Russia Oil Imports

भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात नवंबर में 5 महीने के उच्च स्तर पर (तस्वीर-istock)

रूसी तेल निर्यात का बड़ा हिस्सा भारत को

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक नवंबर में रूस के कुल कच्चे तेल निर्यात में से 38 प्रतिशत भारत को भेजा गया। वहीं चीन को 47 प्रतिशत, तुर्किये और यूरोपीय संघ को छह-छह प्रतिशत हिस्सा मिला।

End of Feed