होर्मुज संकट के बीच रूस से भारत का तेल आयात 90% उछला, अंगोला बना तीसरा बड़ा स्रोत

मार्च में भारत ने रूस से तेल आयात 90% बढ़ाया, जबकि कुल आयात घटा। होर्मुज संकट से LNG और LPG सप्लाई प्रभावित हुई। अफ्रीकी देशों से खरीद बढ़ाकर भारत ने ऊर्जा रणनीति में बड़ा बदलाव किया।

Hormuz Crisis : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में व्यवधान के बीच भारत की ऊर्जा रणनीति तेजी से बदली है। मार्च में रूस से तेल आयात 90% बढ़ा, जबकि कुल आयात घटा। गैस सप्लाई पर दबाव ने भारत को नए स्रोतों की तलाश के लिए मजबूर किया।

Crude Import

क्रूड आयात में रूस का हिस्सा बढ़ा

रूस से आयात में तेज उछाल

मार्च में रेस से भारत का कच्चे तेल का आयात फरवरी के मुकाबले करीब 90% बढ़ गया। यह उछाल ऐसे समय आया जब कुल तेल आयात लगभग 15% घट गया। दरअसल, पश्चिम एशिया से सप्लाई बाधित होने और समुद्री जोखिम बढ़ने के चलते भारत ने तेजी से सस्ते और उपलब्ध रूसी तेल की ओर रुख किया। अमेरिका द्वारा ट्रांजिट में मौजूद प्रतिबंधित तेल की खरीद पर मिली अस्थायी छूट ने भी इस उछाल को गति दी।

End of Feed