भारत में घरों की संपत्ति ने तोड़ा 8 साल का रिकॉर्ड, तेजी से आगे बढ़ रहा मिडल क्लास

दुनियाभर में भारत की तुलना करें तो भारत ने शानदार रफ्तार दिखाई, लेकिन संपत्ति के मामले में अमेरिका अभी भी सबसे आगे है। 2024 में दुनिया भर में हुई कुल संपत्ति बढ़त का आधा हिस्सा अमेरिका से आया। पिछले 10 सालों में भी अमेरिका का योगदान 47% रहा है, जबकि चीन का 20% और पश्चिमी यूरोप का 12% रहा।

दुनिया में जब संपत्ति के बढ़ने वाले देशों की बात होती है अक्सर अमेरिका और यूरोप का ही नाम लिया जाता है। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। भारत न सिर्फ तेजी से आगे बढ़ रहा बल्कि गरीब अमीर के समानता भी कम हो रही है। पिछले दो दशकों में भारतीय घरों की संपत्ति कई गुना बढ़ चुकी है और 2024 ने तो मानो नया रिकॉर्ड बना दिए। निवेश से लेकर बीमा-पेंशन और बैंक डिपॉजिट तक हर मोर्चे पर भारतीय मिडिल क्लास पहले से ज्यादा मजबूत हो रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि Allianz Global Wealth Report 2025 बताती है।

Middle Class Income Increasing

2024 का साल भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। दुनिया भर में घरों की संपत्ति बढ़ी, लेकिन सबसे तेज रफ्तार भारत ने दिखाई। Allianz Global Wealth Report 2025 के मुताबिक, भारत के घरों की वित्तीय संपत्ति में 14.5% की बढ़ोतरी हुई। ये पिछले आठ सालों की सबसे बड़ी छलांग है।

End of Feed