दुनिया के हथियार बाजार में बढ़ रहा दबदबा! रिकॉर्ड तोड़ बढ़े रक्षा निर्यात के पीछे क्या है राज?

भारतीय डिफेंस एक्सपोर्ट लगातार बढ़ रहा है। दुनियाभर में भारत की सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस से लेकर आकाश तक की डिमांड है। अमेरिका और पश्चिम के दबदबे वाले बाजार में अब भारत भी मजबूत खिलाड़ी बन रहा है।

India Defence Exports : कुछ साल पहले तक भारत दुनिया के सबसे बड़े हथियार आयातकों में गिना जाता था। लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है। भारत की Akash, Pinaka, BrahMos, Nag और Swathi Radar जैसी स्वदेशी रक्षा प्रणालियां दुनिया के कई देशों की पसंद बन रही हैं। इसका असर आंकड़ों में भी साफ दिख रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

defence exports

रक्षा निर्यात में भारत की धमक

सरकार का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में इसे 50,000 करोड़ रुपये तक ले जाने का है। सवाल यह है कि आखिर दुनिया के हथियार बाजार में भारत का दबदबा इतनी तेजी से क्यों बढ़ रहा है? इसकी सबसे बड़ी वजह है कम कीमत, भरोसेमंद तकनीक और लगातार बेहतर होती युद्ध क्षमता।

End of Feed