भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.5 अरब डॉलर घटा, लगातार दूसरे सप्ताह बड़ी गिरावट

India Forex Reserves: आरबीआई के अनुसार 22 मई को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.51 अरब डॉलर घट गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों और स्वर्ण भंडार में गिरावट इसका प्रमुख कारण रही।

India Forex Reserves : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 22 मई को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.51 अरब डॉलर घटकर 681.38 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले वाले सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार में 8.09 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई थी और यह 688.89 अरब डॉलर पर आ गया था। लगातार दूसरे सप्ताह आई इस बड़ी गिरावट ने विदेशी मुद्रा भंडार के स्तर को और नीचे ला दिया है।

India forex reserves, RBI, Foreign Exchange Reserves, Foreign Currency Assets, Reserve Bank of India, Forex Reserve Decline, India Economy

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरी सप्ताह बड़ी गिरावट (तस्वीर-istock)

रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आया भंडार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार इस वर्ष 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 728.49 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उस समय देश के पास विदेशी मुद्रा का रिकॉर्ड भंडार मौजूद था। हालांकि, इसके बाद वैश्विक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितताओं के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का दौर शुरू हो गया। अब यह भंडार अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ चुका है।

End of Feed