बिजनेस

चांदी का भाव आज का 31 मई 2026: आज क्या है रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 31 May 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 30 May 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 5,000 रुपये मजबूत होकर 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव लुढ़कर 2,67,000 रुपये किलो हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 2,69,537 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,80,000 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 2,63,350 रुपये किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा।आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,800₹28,000₹2,80,000
मुंबई₹2,800₹28,000₹2,80,000
कोलकाता₹2,800₹28,000₹2,80,000
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
पटना₹2,800₹28,000₹2,80,000
लखनऊ₹2,800₹28,000₹2,80,000
अयोध्या₹2,800₹28,000₹2,80,000
मेरठ₹2,800₹28,000₹2,80,000
कानपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
गाजियाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
नोएडा₹2,800₹28,000₹2,80,000
गुरुग्राम₹2,800₹28,000₹2,80,000
चंडीगढ़₹2,800₹28,000₹2,80,000
जयपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
लुधियाना₹2,800₹28,000₹2,80,000
गुवाहाटी₹2,800₹28,000₹2,80,000
इंदौर₹2,800₹28,000₹2,80,000
अहमदाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
वडोदरा₹2,800₹28,000₹2,80,000
सूरत₹2,800₹28,000₹2,80,000
पुणे₹2,800₹28,000₹2,80,000
नागपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
नासिक₹2,800₹28,000₹2,80,000
बैंगलोर₹2,800₹28,000₹2,80,000
भुवनेश्वर₹2,900₹29,000₹2,90,000
कटक₹2,900₹29,000₹2,90,000
केरल₹2,900₹29,000₹2,90,000
रायपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का ताजा भाव

तेजी, मजबूत वैश्विक रुख, अमेरिका-ईरान के बीच शुरुआती समझौते की संभावना और घरेलू बाजार में शादी-ब्याह की मांग की उम्मीदों के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 5,000 रुपये मजबूत होकर 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम थी। ईद-उल-अजहा के अवसर पर बृहस्पतिवार को सर्राफा बाजार बंद रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी 75.52 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बनी रही।

पिछले दिन क्या रहा चांदी वायदा का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,322 रुपये की गिरावट के साथ 2,68,215 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जून महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,322 रुपये यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,68,215 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.71 डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लि में जिंस शोध प्रमुख हरीश वी ने कहा कि चांदी की कीमतें थोड़ी बढ़ी है। इसका कारण अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष विराम से जुड़े घटनाक्रम और हाल में महंगाई के आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर संबंधी परिदृश्य है। उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में शादी-ब्याह की मांग की उम्मीदों के चलते इन कीमती धातुओं की कीमतें मजबूत बनी रहीं। हरीश ने कहा कि हमें निकट भविष्य में बिकवाली का कोई बड़ा दबाव नजर नहीं आता, क्योंकि बाजार के बुनियादी कारक कीमतों को लगातार सहारा दे रहे हैं। चांदी भी संभवतः सोने के रुख का ही अनुसरण करेगी, जिसे ’सुरक्षित निवेश’ की मांग और औद्योगिक क्षेत्र की संभावनाओं, दोनों से ही मदद मिलेगी।

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा की गई बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article