Bullet Train : भारत का सबसे गहरा रेलवे स्टेशन, 10 मंजिला जितने नीचे से मिलेगी बुलेट ट्रेन; वीडियों में देखें अद्भुत नजारा

India's deepest railway station: मुंबई के बीकेसी इलाके में बन रहा बुलेट ट्रेन स्टेशन 100 फीट नीचे आकार ले रहा है, जो देश का सबसे गहरा रेलवे स्टेशन होगा। NHSRCL के अनुसार, सुरंग खुदाई, बेस स्लैब निर्माण और नॉइज बैरियर जैसे सभी काम तेज़ी से हो रहे हैं। यह स्टेशन भारत की हाई-स्पीड रेल क्रांति का अहम हिस्सा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीकेसी स्टेशन की गहराई 100 फीट (32 मीटर), जो किसी 10-मंजिला इमारत जितनी है
  • 21 किमी सुरंग निर्माण प्रगति पर, 3.3 किमी टनल बन चुकी है
  • 3 लाख नॉइज़ बैरियर और 14 नदियों पर बने पुल इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं

India's deepest railway station: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में बन रहा अंडरग्राउंड हाई-स्पीड रेलवे स्टेशन अब आकार लेने लगा है। यह स्टेशन मुंबई शहर की सतह से 100 फीट (32 मीटर) नीचे बनाया जा रहा है, जो किसी 10-तल की इमारत जितनी गहराई में है। इसे लेकर रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने एक्स प्लेफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

indias deepest railway station

बीकेसी में बुलेट ट्रेन स्टेशन का चौंकाने वाला निर्माण – तस्वीरें देखकर रह जाएंगे दंग!

साथ ही नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने वीडियो जारी किया है। जिसके मुताबिक BKC से शिलफाटा तक की 21 किमी लंबी सुरंग का निर्माण जारी है, जिसमें न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) का इस्तेमाल हो रहा है। अब तक कुल 3.3 किमी सुरंग तैयार हो चुकी है विक्रोली और सावली शाफ्ट क्रमशः 56 मीटर और 39 मीटर गहराई तक पहुंच चुके हैं

End of Feed