बिजनेस

Trade talks: क्या अब सस्ता होगा US-India ट्रेड? वित्त मंत्री सीतारमण ने खोला राज! जानें कब की टाइमलाइन हुई तय

India US trade agreement: वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के पहले चरण पर सितंबर-अक्टूबर तक हस्ताक्षर हो सकते हैं। जानें पूरी जानकारी।

Image

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Photo : Twitter

India US trade agreement: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement) के पहले चरण पर सितंबर-अक्टूबर 2025 तक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यह बातचीत अमेरिका की नई सरकार के साथ सक्रिय रूप से जारी है। सीतारमण ने भारतीय प्रवासी समुदाय से बातचीत में कहा, "हम उन चुनिंदा देशों में हैं जो अमेरिका की नई सरकार के साथ प्राथमिकता के आधार पर बातचीत कर रहे हैं।" उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका ने बीटीए को दो चरणों में पूरा करने का निर्णय लिया है।

जवाबी शुल्क विवाद के बीच व्यापारिक संबंधों को नया रूप

इस समय जवाबी शुल्क की चुनौती के बीच भी दोनों देश व्यापारिक संबंधों को मज़बूत करने के प्रयास में जुटे हैं। अमेरिका ने हाल ही में भारत समेत कई देशों पर व्यापक शुल्क लगाने की घोषणा की थी, लेकिन चीन और हांगकांग को छोड़कर बाकी देशों पर 90 दिन की छूट दी गई है।

वैश्विक मंचों पर भारत की मजबूत उपस्थिति

सीतारमण ने कहा कि उनका अमेरिका दौरा आईएमएफ और विश्व बैंक की बैठक के लिए भी है, और वे यहां अपने अमेरिकी समकक्ष वित्त मंत्री से मुलाकात करेंगी। इसी दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति भी भारत में हैं और प्रधानमंत्री से भेंट की योजना है।

सेमीकंडक्टर से लेकर AI तक भारत की उल्लेखनीय प्रगति

उन्होंने भारतीय प्रगति का ज़िक्र करते हुए कहा कि सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे क्षेत्रों में भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। यह सब 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में है।

सीतारमण ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत एक विकसित देश बने, और इसमें चार वर्ग—महिलाएं, किसान, गरीब और युवा सबसे अहम भूमिका निभाएंगे।”

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article