Trump Fed Powell, Dow Jones falls, Nasdaq news: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल पर तीखे हमलों के बाद सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। निवेशकों को केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता पर खतरा महसूस हो रहा है, वहीं पहले से ही व्यापार युद्ध की चिंता से बाजार दबाव में हैं। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,053 अंकों की गिरावट के साथ 38,089.14 पर पहुंच गया, जबकि S&P 500 में 145 अंक और नैस्डैक में 499 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने कहा कि ट्रंप पावेल को हटाने के विकल्प पर विचार कर सकते हैं। इसके बाद से बाजारों में बेचैनी और बढ़ गई है। स्विसक्वोट बैंक की विश्लेषक इपेक ओजकार्डेस्काया ने कहा, "अब सवाल यह है कि क्या पावेल को निकाला जा सकता है। हालांकि ट्रंप के पास वो अधिकार नहीं हैं, लेकिन बाजार इससे अस्थिर हो सकते हैं।"
- टेस्ला के शेयरों में 5.2% की गिरावट, सस्ता मॉडल Y लॉन्च टला
- एनविडिया के शेयर 3.9% टूटे, हुवावे के नए एआई चिप के लॉन्च की खबर
- नेटफ्लिक्स में 2.6% की तेजी, मजबूत रेवेन्यू आउटलुक
- कैपिटल वन और डिस्कवर फाइनेंशियल में तेजी, 35.3 अरब डॉलर की डील को मंजूरी
- गोल्ड कंपनियों में तेजी, निवेशकों का रुझान सुरक्षित विकल्पों की ओर
कच्चा तेल
अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता में प्रगति के संकेत से सोमवार को तेल की कीमतों में 2% से अधिक की गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड वायदा गुरुवार को 3.2% की बढ़त के साथ बंद होने के बाद 1230 GMT तक 1.54 डॉलर या 2.3% की गिरावट के साथ 66.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 1.58 डॉलर या 2.4% की गिरावट के साथ 63.10 डॉलर प्रति बैरल पर था।
