Biggest IPO in India: भारत में IPO बाजार की धूम है। हर दिन कोई न कोई नया IPO बाजार में आ रहा है। इस समय सबसे ज्यादा चर्चा दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी हुंडई मोटर के IPO की हो रही है। कंपनी की भारतीय यूनिट ने सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स फ़ाइल कर दिया है। यह IPO करीब ₹25,000 करोड़ का होगा। ऐसे में ये IPO लिस्ट होने पर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मौजूदा रिकॉर्ड को तोड़ देगा। अभी तक LIC लगभग $2.45 बिलियन के साथ देश के सबसे बड़े IPO का तमगा हासिल किए हुए है। तो चलिए हम आज आपको पिछले कुछ साल देश चर्चित रहे सबसे बड़े IPO के बारे में जानते हैं।
LIC IPO
Life Insurance Corporation(LIC) देश की बड़ी बीमा कंपनियों में से एक है। ये कंपनी 17 मई 2022 को बाजार में लिस्ट हुई थी। इसने अपने आईपीओ के जरिए करीब 2.45 बिलियन डॉलर की राशि जुटाई थी। एलआईसी के पास भारत में सबसे बड़े आईपीओ का वर्तमान रिकॉर्ड है।
India's Biggest IPO's List
| IPO का नाम | कब लिस्ट हुआ | IPO साइज |
| LIC | 17 मई 2022 | 2.45 बिलियन डॉलर |
| PayTm | 18 नवंबर 2021 | 2.19 बिलियन डॉलर |
| Coal India | 4 नवंबर 2010 | 1.8 बिलियन डॉलर |
| General Insurance Corp of India | 25 अक्टूबर 2017 | 1.35 बिलियन डॉलर |
| SBI Cards and Payment Services | 16 मार्च 2020 | 1.24 बिलियन डॉलर |
| ZOMATO | 23 जुलाई 2021 | 1,12 बिलियन डॉलर |
PayTm IPO
PayTm(One 97 Communication) अपना आईपीओ साल 2021 में लेकर आई थी। कंपनी ने इसके जरिए 2.19 बिलियन डॉलर जुटाई। स्टॉक मार्केट में इसकी लिस्टिंग 18 नवंबर 2021 को हुई थी। One 97 Communication पेटीएम की पेरेंट कंपनी है।
Coal India IPO
Coal India का आईपीओ नवंबर 2010 में आया था। सरकारी कंपनी इस आईपीओ के जरिए 1.8 बिलियन डॉलर जुटाई थी। स्टॉक एक्सचेंज में इस कंपनी के शेयरों को 4 नवंबर 2010 को लिस्ट किया गया था।
General Insurance Corporation of India IPO
General Insurance Corporation of India का आईपीओ अक्टूबर 2017 में आया था। देश की दिग्गज बीमा कंपनियों में से एक जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने अपने आईपीओ से 1.35 बिलियन डॉलर जुटाए। कंपनी 25 अक्टूबर 2017 को मार्केट में लिस्ट हुई थी।
SBI Cards and Payment Services IPO
SBI Cards and Payment Services का आईपीओ मार्च 2020 में आया था। कंपनी 16 मार्च 2020 को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हुई थी। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 1.24 बिलियन डॉलर जुटाए।
ZOMATO IPO
भारतीय फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो(ZOMATO) ने अप्रैल 2021 में आईपीओ के लिए आवेदन किया और 1.12 अरब डॉलर जुटाए। कंपनी के शेयर 23 जुलाई 2021 को बीएसई, एनएसई पर लिस्ट हुए थे।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
