चीन के निर्यात प्रतिबंध से भारत के ऑडियो इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर पर संकट, 21000 से अधिक नौकरियों पर मंडराया खतरा

China export restrictions, rare earth metals : उद्योग मंडल एल्सीना ने अनुमान जताया है कि चीन द्वारा दुर्लभ मृदा धातुओं के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंधों से भारत के ऑडियो इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में 21,000 से अधिक नौकरियां खतरे में हैं। अप्रैल में चीन ने टेरबियम और डिस्प्रोसियम जैसे तत्वों पर कड़ी निर्यात लाइसेंसिंग लागू की, जो एनडीएफईबी चुम्बकों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

China export restrictions, rare earth metals : अप्रैल 2025 में चीन ने टेरबियम और डिस्प्रोसियम जैसे रेयर अर्थ एलिमेंट्स के निर्यात पर कड़े लाइसेंसिंग नियम लागू कर दिए। ये तत्व हाई-परफॉर्मेंस एनडीएफईबी (नियोडिमियम-आयरन-बोरॉन) मैग्नेट के लिए आवश्यक हैं, जिनका उपयोग ऑडियो और पहनने योग्य उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स में किया जाता है।

China export restrictions, rare earth metals

चीन के प्रतिबंध से हिला भारत का ऑडियो सेक्टर, 21,000 नौकरियों पर तलवार

वैश्विक आपूर्ति सीरीज पर असर, भारत में संकट गहराया

एल्सीना, देश का सबसे पुराना इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग संगठन ने बताया कि चीन के इस फैसले से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है। भारत के ऑडियो और वेयरेबल डिवाइसेज़ सेक्टर को भारी नुकसान हो रहा है। निर्माता अब चीन से पूरी तरह से तैयार स्पीकर मॉड्यूल आयात करने पर विचार कर रहे हैं।

End of Feed