भारतीयों ​​ की वजह से इन देशों ने जमकर की कमाई, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म ओयो के ऐप पर इस साल पहली छमाही (जनवरी-जून) के दौरान भारतीयों ने सबसे ज्यादा रुचि दुबई, बाली और बैंकॉक की यात्रा पर जाने में दिखाई है।

इस साल की पहली छमाही (जनवरी से जून तक) में भारतीयों ने ओयो के ऑनलाइन होटल बुकिंग ऐप पर सबसे ज्यादा दुबई, बाली और बैंकॉक की यात्रा के लिए बुकिंग की है। ‘ओयो ट्रैवलोपीडिया 2025’ रिपोर्ट के अनुसार, उन देशों में बुकिंग में सालाना 65 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी हुई है, जिनमें वीजा प्राप्त करना आसान है।

Dubai Travel

दुबई ट्रेवल Pic Credit: iStock

दुबई की बुकिंग में सबसे ज्यादा तेजी आई है, यहां सालाना आधार पर तीन गुना वृद्धि देखी गई है। बाली खासकर जोड़ों और हनीमून मनाने वालों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है।

End of Feed