Stock Market Today : Sensex-Nifty में उटा-पटक, 3 वजहों से लगा 6 से दिन से जारी तेजी पर ब्रेक

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत बिकवाली से हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स फिलहाल वोलेटाइल हैं। वहीं, मार्केट ब्रेड्थ फिलहाल कमजोर है। बाजार पर तीन बड़ी वजहों से दबाव है।

Stock Market Today Sensex Nifty : शेयर बाजार में लगातार 6 कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लगता दिख रहा है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत में सेंसेक्स 294 अंक और निफ्टी 149 अंक तक लुढ़क गए। हालांकि, रिकवरी भी देखने को मिली है। रिवकरी के बाद Nifty ने 124 अंक की तेजी के साथ 24,660.60 का स्तर छुआ। वहीं, Sensex 616.64 अंक उछलकर 79,926.65 तक पहुंच गया है। हालांकि, ओवरऑल मार्केट में बीते 6 दिनों में जारी जबरदस्त खरीदारी का ट्रेंड थमता हुआ दिख रहा है।

Share Market nifty Sensex

शेयर बाजार में उठा-पटक

मार्केट ब्रेड्थ में भारी कमजोरी दिख रही है। NSE पर 3,154 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से सिर्फ 824 में खरीदारी है। जबकि, 2,236 में बिकवाली हावी है। इसी तरह BSE पर ट्रेड कर रहे 3,562 स्टॉक्स में 1,127 खरीदारी और 2,239 में बिकवाली हावी है।

End of Feed