अमेरिकी डॉलर के सामने रुपये ने दिखाई ताकत, रिकॉर्ड लो के बाद दिखा बड़ा उछाल, जानें ताजा रेट

Dollar vs Rupee: भारतीय रुपये में गिरावट आज थमी है। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ है। गुरुवार को रुपया अपने ससबे निचले स्तर पर बंद हुआ था।

Dollar vs Rupee: रुपया रिकॉर्ड लो के बाद आज रिकवरी मोड में है। अमेरिकी डॉलर के सामने ताकत दिखाते हुए नौ पैसे मजबूत हो कर 91.90 पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से सुधरा है। करेंसी एक्सपर्ट के अनुसार, भारतीय मुद्रा में तेज सुधार को मजबूत डॉलर और निवेशी निवेशकों की निकासी ने सीमित किया।

Dollar Vs Rupee

डॉलर बनाम रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 91.89 पर खुला और शुरुआती सौदों में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 91.87 तक मजबूत होने के बाद 91.90 पर कारोबार कर रहा था। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त दर्ज की।

End of Feed