भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, अब 120 घंटे में माल डिलीवरी की गारंटी

Indian Railways: भारतीय रेलवे तय समय में माल पहुंचाने की गारंटी के साथ कंटेनर ट्रेन सेवा शुरू कर रहा है। पहली पायलट ट्रेन एक अक्टूबर को दिल्ली के तुगलकाबाद से रवाना होगी, जो आगरा और कानपुर होते हुए कोलकाता पहुंचेगी। रेलवे ने इस ट्रेन के 120 घंटे के भीतर गंतव्य तक माल पहुंचाने की गारंटी दी है।

Indian Railways : भारतीय रेलवे अब माल ढुलाई को और तेज, भरोसेमंद और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। रेलवे ने तय समय में माल पहुंचाने की गारंटी के साथ एक विशेष कंटेनर ट्रेन सेवा की शुरुआत करने का फैसला किया है। यह सेवा दिल्ली और कोलकाता के बीच शुरू की जा रही है और इसकी पहली पायलट कंटेनर ट्रेन 1 अक्टूबर को तुगलकाबाद (दिल्ली) से रवाना हो रही है। रेलवे ने इस ट्रेन के 120 घंटे में कोलकाता पहुंचने की गारंटी दी है।

Indian Railways, container train, freight service

रेलवे चला रहा है तय समय में माल पहुंचाने वाली ट्रेन (तस्वीर-istock)

कॉनकॉर चलाएगा परिचालन, चार बड़े लॉजिस्टिक हब होंगे शामिल

यह विशेष सेवा कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CONCOR) द्वारा संचालित की जाएगी। ट्रेन दिल्ली के तुगलकाबाद से चलकर आगरा और कानपुर होते हुए कोलकाता पहुंचेगी। रास्ते में यह चार प्रमुख इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) से जुड़ेगी। तुगलकाबाद, आगरा, कानपुर और कोलकाता। यह कदम उत्तर भारत के उद्योगिक क्षेत्रों से पूर्वी भारत के बंदरगाहों तक तेज और भरोसेमंद कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

End of Feed