तेल के साथ अब पानी भी बेचेगा Indian Oil, Bisleri को मिलेगी टक्कर

Indian Oil अब पेट्रोल-डीजल के साथ बोतलबंद पानी भी बेचने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने 43,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों के नेटवर्क का इस्तेमाल करेगी। शुरुआत हाईवे पंपों से होगी, जहां 250ml, 500ml और 1 लीटर की बोतलें मिलेंगी।

पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी कंपनी Indian Oil अब एक नए कारोबार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल के साथ बोतलबंद पानी भी बेचने की योजना बना रही है। इसके लिए Indian Oil Corporation यानी IOC अपने देशभर में फैले 43,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों के नेटवर्क का इस्तेमाल करेगी। कंपनी अपने ब्रांड के तहत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बाजार में उतारना चाहती है। इसका मकसद पेट्रोल-डीजल के अलावा दूसरे कारोबार से कमाई बढ़ाना और पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को जरूरत की दूसरी चीजें उपलब्ध कराना है।

Indian Oil Water

तेल के साथ अब पानी भी बेचेगा Indian Oil, Bisleri को मिलेगी टक्कर

कहां कहां मिलेगा Indian oil का पानी?

Indian Oil की यह योजना एक साथ पूरे देश में लागू नहीं होगी। इसे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। सबसे पहले हाईवे पर मौजूद Indian Oil के पेट्रोल पंपों पर बोतलबंद पानी की बिक्री शुरू करने की तैयारी है। कंपनी के कुल 43,603 आउटलेट्स में से 21,435 आउटलेट हाईवे पर हैं। Indian Oil का मानना है कि हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के बीच पीने के पानी की मांग ज्यादा होती है। इसलिए शुरुआत के लिए इन पेट्रोल पंपों को चुना गया है। इसके बाद योजना को शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों के फ्यूल स्टेशनों तक बढ़ाया जा सकता है।

End of Feed