Deloitte India: भारत की GDP 6.6 फीसदी से बढ़ेगी, डेलॉयट का दावा-इकोनॉमी के बेहतर हैं हालात

Deloitte India: डेलॉयट ने तिमाही के आर्थिक परिदृश्य में कहा कि देश की जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 6.6 प्रतिशत और उसके अगले वर्ष 6.75 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।

Deloitte India:डेलॉयट इंडिया ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। उसके अनुसार निर्यात में तेजी और पूंजी प्रवाह इसमें प्रमुख कारण होंगे।डेलॉयट ने भारत की आर्थिक परिदृश्य पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि मध्यम आय वर्ग की तेज वृद्धि से क्रय शक्ति बढ़ी है। प्रीमियम लक्जरी उत्पादों व सेवाओं की मांग भी पैदा हुई है।डेलॉयट ने पिछले वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को संशोधित कर 7.6 से 7.8 प्रतिशत के बीच कर दिया है। जनवरी में कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में वृद्धि के 6.9 से 7.2 प्रतिशत की सीमा में रहने का अनुमान लगाया था।

INDIA GDP GROWTH RATE

डेलॉयट का भारतीय इकोनॉमी पर बढ़ा भरोसा

क्यों तेजी की उम्मीद

डेलॉयट ने तिमाही के आर्थिक परिदृश्य में कहा कि देश की जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 6.6 प्रतिशत और उसके अगले वर्ष 6.75 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। बाजार अपने निवेश तथा बढ़ती मांग के कारण भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं को ध्यान में रखना सीख रहे हैं।

End of Feed