भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार! मैन्युफैक्चरिंग PMI 7 महीने के रिकॉर्ड हाई पर, बढ़ेंगे जॉब के मौके

भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। HSBC के मुताबिक, घरेलू और विदेशी मांग बढ़ने से फैक्ट्रियों की बिक्री और उत्पादन में तेजी आई है।

वैश्विक उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसके चलते देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि सितंबर में 7 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई। नए ऑर्डर और उत्पादन में तेजी इसकी मुख्य वजह रही। बृहस्पतिवार को जारी मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई। भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों में सितंबर में फिर तेजी आई, जिसे घरेलू एवं निर्यात मांग में मजबूती से बढ़ावा मिला। इसके अलावा, कारोबारी धारणा चार महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गई। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ग्रोथ की रफ्तार तेज होने से आने वाले दिनों में रोजगार के मौके बढ़ेंगे क्योंकि बड़ी संख्या में इस सेक्टर में लोगों को काम मिलता है। यह जॉब सर्च करने वाले कामगारों के लिए अच्छी खबर है।

Manufactruing Sector

भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी जारी

55 अंक के पार निकला PMI

मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (PMI) सितंबर में दो से अधिक अंक बढ़कर 55.1 हो गया, जो अगस्त में 52.8 था। यह 7 महीने में क्षेत्र की स्थिति में सबसे मजबूत सुधार का संकेत है। खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) में 50 से ऊपर का आंकड़ा विस्तार जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा गिरावट को दर्शाता है।

End of Feed