सेंसेक्स को मत देखो, भारत की लॉन्ग टर्म ग्रोथ की कहानी देखो, ऐसा क्यों बोले SBI चेयरमैन सेट्टी

Indian economic growth: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, जिसमें बड़े निवेश, मैन्युफैक्चरिंग वृद्धि, डिजिटल बैंकिंग और समावेशी विकास प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

Indian economic growth : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने कहा है कि भारत अब केवल दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की बराबरी करने की कोशिश नहीं कर रहा है, बल्कि 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण विकास गाथाओं में से एक बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक भविष्य को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बुधवार 3 जून 2026 को सिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026 में मुख्य भाषण देते हुए सेट्टी ने कहा कि दुनिया इस समय भू-राजनीतिक तनाव, सप्लाई चेन में बदलाव, तकनीकी चुनौतियों और बदलते पूंजी प्रवाह जैसी कई समस्याओं का सामना कर रही है। ऐसे माहौल में भारत स्थिरता, मजबूती और अवसर का बड़ा केंद्र बनकर सामने आया है। उन्होंने निवेशकों को सलाह देते हुए कहा कि सिर्फ सेंसेक्स (Sensex) को मत देखिए, भारत को एक लंबी अवधि की विकास कहानी के रूप में देखिए।

Indian economic growth, Sensex, SBI Chairman, Challa Sreenivasulu Setty, Vision India 2047, Viksit Bharat

भारत दुनिया की सबसे बड़ी विकास गाथाओं में से एक, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य: SBI चेयरमैन (तस्वीर- istock/ANI)

विजन इंडिया 2047 पर जोर

सेट्टी ने कहा कि भारत का लक्ष्य 2047 तक "विकसित भारत" (विकसित राष्ट्र) बनना है। इसके लिए प्रति व्यक्ति आय को कम से कम 10,000 डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ग्रामीण विकास, शहरी परिवर्तन और युवाओं में निवेश सबसे बड़ी प्राथमिकताएं होंगी। वर्तमान में देश की करीब 60 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। वहीं, 2050 तक भारत की शहरी आबादी करीब 80 करोड़ तक पहुंच सकती है। इसके अलावा 2050 तक देश की कामकाजी उम्र की आबादी 1.1 अरब से अधिक होने का अनुमान है। ऐसे में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा।

End of Feed