बिजनेस

SBI Annuity Deposit Scheme: एक बार जमा करें पैसा और हर महीने पाएं फिक्स इनकम, पढ़ें पूरी जानकारी

देश का सबसे बड़ा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक अपने निवेशकों को मंथली इनकम कराने के लिए एसबीआई एन्युटी डिपॉजिट स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम में निवेश कर आप मंथली इनकम प्राप्त कर सकते हैं।

Image

एसबीआई एन्युटी डिपॉजिट स्कीम

SBI Annuity Deposit Scheme: अगर आप निवेश कर फिक्स मंथली इकनम चाहते हैं तो आपके लिए SBI Annuity Deposit Scheme एक बेस्ट विकल्प है। यह स्कीम निवेशकों को एकमुश्त राशि जमा करने और उसे मासिक इनकम प्राप्त करने की सुविधा देता है। इस स्कीम का इस्तेमाल करके, ग्राहक अपनी एकमुश्त जमा रकम के बदले हर महीने एक तय रकम पा सकता है। पेमेंट महीने की उसी तारीख से शुरू होता है, जिस तारीख को खाता खोला गया था। अगर खाता 29, 30 या 31 तारीख को खोला गया, तो पेमेंट अगले महीने की पहली तारीख को किया जाएगा।

स्कीम की मुख्य बातें—

  • समय: आप Annuity Deposit Scheme में 3 साल, 5 साल, 7 साल या 10 साल के लिए निवेश कर सकते हैं।
  • निवेश की राशि: आपको इतना पैसा जमा करना होगा जिससे आपकी हर महीने की कमाई कम से कम ₹1,000 हो। पैसे जमा करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है, आप जितना चाहें निवेश कर सकते हैं।
  • पैसा कब मिलेगा: जिस तारीख को आप पैसा जमा करेंगे, अगले महीने की उसी तारीख से आपको हर महीने पैसा मिलना शुरू हो जाएगा।
  • नॉमिनी (Nomination): आप अपने अकाउंट में किसी भी एक व्यक्ति को नॉमिनी बना सकते हैं।
  • पासबुक: इस स्कीम के लिए बैंक की तरफ से एक यूनिवर्सल पासबुक दी जाती है।
  • ब्रांच ट्रांसफर: आप इस अकाउंट को एसबीआई की एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में आसानी से ट्रांसफर करा सकते हैं।

जरूरत पड़ने पर लोन और समय से पहले पैसा निकालने के नियम

75% तक लोन: अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है, तो आप अपनी जमा राशि पर 75% तक का लोन या ओवरड्राफ्ट (OD) ले सकते हैं। लोन लेने के बाद आपकी हर महीने की किस्त आपके लोन खाते में जमा होने लगेगी।

समय से पहले खाता बंद करना: आप ₹15 लाख तक की जमा राशि को समय से पहले निकाल सकते हैं, लेकिन इस पर एफडी (FD) की तरह ही जुर्माना (पेनल्टी) लगेगा।

विशेष छूट: यदि जमाकर्ता की मृत्यु हो जाती है, तो परिवार बिना किसी सीमा या पाबंदी के पूरा पैसा समय से पहले निकाल सकता है।

ब्याज़ दरें

इस स्कीम पर वही ब्याज मिलता है जो एसबीआई की एफडी (FD) पर मिलता है:

2 साल से लेकर 3 साल से कम की अवधि के लिए: 6.95% ब्याज

5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए: 7.05% ब्याज

1. एन्युटी डिपॉजिट स्कीम क्या है?

यह एक ऐसी स्कीम है, जिसमें निवेशक एक बार में एकमुश्त (इकट्ठा) राशि जमा करता है। बैंक इस राशि को ब्याज के साथ हर महीने समान किस्तों ) के रूप में वापस लौटाता है।

2. FD और RD से कैसे अलग है?

FD में मैच्योरिटी पर पूरा पैसा मिलता है। वहीं, RD में आप हर महीने किस्त जमा करते हैं और अंत में मैच्योरिटी का सारा पैसा एक साथ मिलता है। इसके उलट, एन्युटी में आप एक बार पैसा जमा करते हैं और बैंक आपको हर महीने किस्त लौटाता है।

3. क्या इस स्कीम पर टैक्स (TDS) कटता है?

हां, एन्युटी डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज नियमानुसार TDS (Tax Deducted at Source) के दायरे में आता है। ब्याज की गणना के राउंड-ऑफ के कारण आखिरी महीने की किस्त में थोड़ा बहुत अंतर आ सकता है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article