प्रगति मैदान में 20 जुलाई से इंडियन डीजे एक्सपो, मेक इन इंडिया पर होगा फोकस

खास बात यह कि यह डीजे एक्सपो इंडिया ही नहीं एशिया का सबसे बड़े एक्सपो में शुमार होता है।गौरतलब है की तीन दिन तक चलने वाले इस सलाना एक्सपो में म्यूजिक प्रोडक्शन, एंटरटेनमेंट टेक्नोलोजी और इवेंट प्रोडक्शन से संबधित आधुनिक तकनीकों और रूझानों को प्रदर्शित किया जाएगा।

नई दिल्ली: म्यूजिक प्रोडक्शन से जुड़े गजेट्स और तकनीक को दुनिया से रूबरू कराने वाली वार्षिक प्रदर्शनी ‘इंडियन डीजे एक्सपो- 2023’ का आयोजन 20 से 22 जुलाई तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा। खास बात यह कि यह डीजे एक्सपो इंडिया ही नहीं एशिया का सबसे बड़े एक्सपो में शुमार होता है।गौरतलब है की तीन दिन तक चलने वाले इस सलाना एक्सपो में म्यूजिक प्रोडक्शन, एंटरटेनमेंट टेक्नोलोजी और इवेंट प्रोडक्शन से संबधित आधुनिक तकनीकों और रूझानों को प्रदर्शित किया जाएगा।

dj expo

20 जुलाई से डीजे एक्सपो, फोटो-सांकेतिक

इंडियन डीजे एक्सपो के संयोजक मैनुअल डायस ने बताया कि पिछले वर्ष एक्सपो को मिले शानदार रिस्पांस की बदौलत एक्सपो को 'राष्ट्रीय' टैग मिला है, जो कि काफी बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि यह वार्षिक प्रदर्शनी 2014 से ही भारत के एंटरटेनमेंट कारोबार के लिए एक एग्रीगेटर की भूमिका निभा रही है। प्रदर्शनी में इस बार भी देशभर के अग्रणी प्रो ऑडियो, पीए, लाइटिंग एवं एलईडी डिस्प्ले समेत इस क्षेत्र के कई तकनीकी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

End of Feed