रोहित शर्मा का फेवरेट बना ये मल्टीबैगर स्टॉक, 11,000 शेयर खरीदे; तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर भी बने इन्वेस्टर

Rohit Sharma Tilak Varma Investment : अब सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि निवेश की दुनिया में भी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज दिखा रहे हैं दम। शेयर बाजार में दांव लगाकर ये सितारे ट्रेडिशनल इन्वेस्टमेंट के साथ-साथ स्टॉक मार्केट में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। आइए बताते हैं आखिर क्यों इनकी दिलचस्पी स्टॉक मार्केट में बढ़ रही है?

Rohit Sharma Tilak Varma Investment: बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं, अब क्रिकेटर्स भी शेयर बाजार में निवेश के जरिए अपने कदम जमा रहे हैं। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने शेयर बाजार में अपनी किस्मत आजमाई है। इनमें भारतीय टीम के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा भी शामिल हैं, जो अब इन्वेस्टमेंट की दुनिया में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। जी हां, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा और टीम इंडिया के स्टार बैटर श्रेयस अय्यर अब क्रिकेट मैदान के साथ-साथ निवेश की दुनिया में भी कदम बढ़ाते नजर आ रहे हैं। ये तीनों खिलाड़ी एक SME कंपनी स्वराज सूटिंग लिमिटेड (Swaraj Suiting Ltd) में निवेश करने वाले हैं। हाल ही में कंपनी ने घोषणा की कि वह प्रेफरेंशियल आधार पर शेयर जारी करके पूंजी जुटाएगी, जिसमें इन क्रिकेटरों को भी शामिल किया गया है।

Rohit Sharma Tilak Varma Investment

कंपनी द्वारा शेयर बाजार को भेजी गई जानकारी के अनुसार, कुल 198 निवेशकों को प्रेफरेंशियल शेयर जारी किए जाएंगे। इस लिस्ट में रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक मोहन नायर, और श्रेयस अय्यर के पिता संतोष वेंकटेश्वरन अय्यर का नाम भी शामिल है। कंपनी ने बताया कि प्रत्येक क्रिकेटर को 11,000 शेयर आवंटित किए जाएंगे, जिससे यह निवेश उनके लिए एक मजबूत वित्तीय कदम माना जा रहा है।

End of Feed