2025 तक जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, डबल डिजिट में कई सेक्टरों की ग्रोथ रेट : G20 शेरपा अमिताभ कांत

4th Largest Economy In The World: अमिताभ कांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट में लिखा है कि पिछली तीन तिमाहियों में देश की ग्रोथ रेट 8% रही है। वहीं अब भारत 27 देशों के साथ भारतीय मुद्रा रुपये में व्यापार कर रहा है। इसके अलावा स्टील, सीमेंट और ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टरों में डबल डिजिट की वृद्धि दर दिख रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
  • 2025 में जापान को छोड़ देगा पीछे
  • डबल डिजिट में कई सेक्टरों की ग्रोथ रेट

4th Largest Economy In The World: G20 में भारत के शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत के मुताबिक भारत 2025 तक जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। इसे लेकर कांत ने 2013 में फ्रैजाइल 5 से 2024 में दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं तक भारत की खास यात्रा से जुड़े अहम डेटा शेयर किए हैं। इनमें रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन शामिल है, जो कि अप्रैल में 2 लाख करोड़ रु के आंकड़े को पार कर गया। अप्रैल में भारत का जीएसटी कलेक्शन 2.1 लाख करोड़ रु रहा, जो जीएसटी सिस्टम लागू होने से अब तक सबसे अधिक है।

4th Largest Economy In The World

विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

ये भी पढ़ें -

End of Feed