ऑस्ट्रेलिया में 10 लाख घर बनाएगा भारत, लाखों लोगों को विदेश में मिलेगा काम करने का मौका , पढ़ें पूरी खबर

India-Australia Housing Project: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया में 10 लाख घर बनाने के लिए बातचीत कर रहा है और इसके लिए यूएई से वित्तीय मदद मांगी गई है। उन्होंने इस परियोजना को 500 अरब डॉलर का बड़ा अवसर बताया। गोयल के अनुसार, यह पहल भारतीय कामगारों को वैश्विक स्तर पर अवसर देने का जरिया बनेगी।

India-Australia Housing Project : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया में 10 लाख घर बनाने के लिए बातचीत कर रहा है। यह परियोजना करीब 500 अरब डॉलर का अवसर प्रदान करती है। गोयल ने बताया कि इस मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से वित्तीय सहायता मांगी गई है। उन्होंने यूएई के वाणिज्य मंत्री थानी बिन अहमद अल जेयोदी से इस परियोजना में साझेदारी पर चर्चा की।

India Australia housing project, Piyush Goyal

भारत-ऑस्ट्रेलिया हाउसिंग प्रोजेक्ट: पीयूष गोयल ने बताया 500 अरब डॉलर का मौका, यूएई से मांगी मदद (तस्वीर-istock)

भारतीय कामगारों को मिलेगा मौका

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत का प्रस्ताव है कि भारतीय कामगारों को ऑस्ट्रेलिया भेजा जाए, जहां उन्हें स्थानीय मानकों के अनुसार प्रशिक्षण देकर निर्माण कार्य में लगाया जाए।

End of Feed