पीयूष गोयल का बड़ा बयान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से भारत को होगा जबरदस्त फायदा, सुरक्षित रहेंगे किसानों के हित

India-US trade deal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौता अंतिम चरण में है। इससे किसानों व हितधारकों के हित सुरक्षित रहेंगे और भारत को बड़ा व्यापारिक लाभ मिलेगा।

India-US Trade Deal : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अंतिम रूप ले लेगा, तो भारत को इससे बहुत बड़ा आर्थिक और व्यापारिक लाभ मिलेगा। वे दिल्ली में आयोजित औद्योगिक बदलाव पर आधारित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में भाषण दे रहे थे। उन्होंने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि इस समझौते से भारत के किसी भी वर्ग या किसान को कोई नुकसान नहीं होगा।

India US trade deal, Piyush Goyal, comparative advantage, free trade agreements, Marco Rubio

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भारत को मिलेगा बड़ा आर्थिक फायदा

मुफ्त व्यापार समझौतों (FTAs) पर उठाए गए सवालों का जवाब

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत सरकार अब तक आठ मुफ्त व्यापार समझौते (FTAs) कर चुकी है, जिनके ब्योरे सार्वजनिक हैं। इन समझौतों में आज तक कोई भी व्यक्ति कोई कमी या खामी नहीं निकाल पाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित नौवें व्यापार समझौते को कुछ लोग राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि अभी तक इस समझौते के पूरे डिटेल सामने भी नहीं आए हैं।

End of Feed