India-US Trade Deal से टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी और केमिकल शेयरों में तूफानी तेजी की उम्मीद

India-US Trade Deal Stocks: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के तहत टैरिफ 50% से घटकर 18% होने से टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी, फिशरीज और केमिकल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी बढ़ सकती है। एक्सपोर्ट आधारित कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद।

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार वार्ता आखिरकार समझौते पर पहुंच गई है और भारतीय निर्यात पर लगने वाला टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे उन सेक्टरों में नई उम्मीद जगी है जिनकी अमेरिकी बाजार पर मजबूत निर्भरता है। खास तौर पर टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी, फिशरीज और केमिकल सेक्टर के शेयरों में 3 फरवरी के कारोबार में जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है।

India-US Trade Deal

भारत अमेरिका ट्रेड डील से इन स्टॉक्स में तेजी संभव

टेक्सटाइल और अपैरल सेक्टर को बड़ी राहत

अमेरिका भारतीय टेक्सटाइल और अपैरल निर्यात का प्रमुख बाजार है और सेक्टर के कुल निर्यात का करीब 32% हिस्सा अमेरिका जाता है। 50% टैरिफ लागू होने के बाद इस सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट आई थी क्योंकि कंपनियों की कमाई पर सीधा असर पड़ा। अब टैरिफ घटकर 18% होने से भारतीय निर्यात फिर से प्रतिस्पर्धी बन सकता है, खासकर तब जब एशियाई प्रतिद्वंद्वी देशों पर समान या अधिक टैरिफ लागू हैं। Gokaldas Exports, Arvind, KPR Mill, Welspun Living, Indo Count Industries और Rajesh Exports जैसे शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी लौट सकती है।

End of Feed