IEC 2025: दिल्ली-देहरादून सिर्फ 2 घंटे में, मिलेंगी टोल फ्री सड़कें और अल्टरनेटिव फ्यूल में भारत बनेगा नंबर वन, बोले गडकरी

India Economic Conclave 2025: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने IEC 2025 में बताया कि अगले 15 दिनों में दिल्ली–देहरादून की यात्रा सिर्फ 2 घंटे में पूरी होगी, जिससे ट्रैफिक और प्रदूषण में राहत मिलेगी। दिसंबर 2026 तक सभी टोल प्लाजा डिजिटल हो जाएंगे। कैमरा आधारित टोल सिस्टम से वाहन की फोटो लेकर टोल कटौती स्वतः होगी, जिससे समय की बचत होगी।

India Economic Conclave 2025: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव (IEC) 2025 में कहा कि अगले 15 दिनों के भीतर दिल्ली से देहरादून की यात्रा मात्र 2 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण दोनों में बड़ी राहत मिलेगी।

Nitin Gadkari, India Economic Conclave 2025, IEC 2025.

IEC 2025 में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

दिसंबर 2026 तक टोल सिस्टम होगा पूरी तरह डिजिटल

दिसंबर 2026 तक देशभर में सभी टोल प्लाजा खत्म कर दिए जाएंगे। कैमरा आधारित टोल सिस्टम लागू होगा, जिसमें वाहन की फोटो ली जाएगी और टोल कटौती अपने आप हो जाएगी। इससे टोल प्लाजा पर रुकने की जरुरत नहीं पड़ेगी और समय की बचत होगी।

End of Feed