अमेरिका के साथ ट्रेड डील का असर, रूसी तेल की खरीद में कटौती करेगा भारत!

Russian Crude Oil Imports: अमेरिका के साथ ट्रेड डील में कटौती वाले नए समझौते के तहत भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद धीरे-धीरे घटा सकता है। सूत्रों के अनुसार, नायरा एनर्जी जैसी कुछ रिफाइनरियों के पास सीमित विकल्प होने के कारण इनका आयात पूरी तरह अभी बंद नहीं होगा, लेकिन नई खरीद कम करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Russian Crude Oil Imports: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार शुल्कों (टैरिफ) में कटौती को लेकर हुए नए समझौते का असर अब भारत की तेल खरीद नीति पर भी दिखने लगा है। इस समझौते के तहत भारत आने वाले समय में रूस से कच्चे तेल की खरीद को धीरे-धीरे कम कर सकता है। हालांकि, यह प्रक्रिया अचानक नहीं होगी और कुछ रिफाइनरियों को फिलहाल छूट मिल सकती है। पीटीआई-भाषा ने सूत्रों के मुताबिक बताया कि भारत सरकार ने तेल शोधन कंपनियों को रूस से तेल खरीद पूरी तरह बंद करने का कोई लिखित आदेश नहीं दिया है, लेकिन अनौपचारिक तौर पर खरीद कम करने की सलाह जरूर दी गई है।

Russian crude oil imports, India Russia oil trade

अमेरिका के साथ समझौते के बाद भारत धीरे-धीरे रूस से तेल आयात घटाएगा (तस्वीर-istock)

ट्रंप के आदेश के बाद बदला रुख

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को भारत से अमेरिका आने वाले सभी आयातों पर लगाए गए 25 प्रतिशत दंडात्मक टैरिफ को रद्द करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत की उस प्रतिबद्धता के बाद लिया गया है, जिसमें रूस से तेल आयात रोकने या कम करने की बात कही गई है। इस कदम को भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसके बदले भारत अब अपनी तेल खरीद नीति में बदलाव करता नजर आ रहा है।

End of Feed