भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 696.98 अरब डॉलर! एक हफ्ते में करीब 6.3 अरब डॉलर का उछाल

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग 6.3 बिलियन डॉलर की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह अब लगभग 697 बिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) में एक बार फिर मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय बैंक आरबीआई (Reserve Bank of India) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 8 मई 2026 को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 6.295 अरब डॉलर बढ़कर 696.988 अरब डॉलर तक पहुंच गया। जबकि इससे पहले यानी 1 मई को समाप्त सप्ताह में इसमें 7.794 अरब डॉलर की गिरावट आई थी और कुल भंडार 690.693 अरब डॉलर रह गया था।

Forex Reserves

Forex Reserves (Photo: iStock)

फॉरेन करेंसी एसेट्स 562 मिलियन डॉलर बढ़ा

Forex Reserves (Photo: iStock)

RBI के आंकड़ों के अनुसार, फॉरेक्स रिजर्व का सबसे बड़ा हिस्सा Foreign Currency Assets (FCA) होता है। फॉरेन करेंसी एसेट्स 562 मिलियन डॉलर बढ़कर 552.387 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी विदेशी मुद्राओं में रखी गई संपत्तियां शामिल होती हैं।

गोल्ड रिजर्व में भी तेजी

इसके अलावा, भारत के गोल्ड रिजर्व में भी तेजी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, सोने का भंडार 5.637 अरब डॉलर बढ़कर 120.853 अरब डॉलर तक पहुंच गया। बता दें, लगातार बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कई देश अपने गोल्ड रिजर्व को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं और भारत भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

End of Feed