भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.65 बिलियन डॉलर घटकर 666.93 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

देश के केंद्रीय बैंक आरबीआई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 26 जून 2026 को समाप्त सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट दर्ज की गई।

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 26 जून 2026 को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) 5.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 666.93 बिलियन डॉलर रह गया। इससे पहले वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 963 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 672.587 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया था।

Foreign Exchange Reserves

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट (File Photo)

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में मामूली बदलाव

विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा Foreign Currency Assets (FCA) होता है। यह 541.07 बिलियन अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बना रहा। साप्ताहिक आधार पर इसमें 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर का बदलाव देखने को मिला। Foreign Currency Assets में अमेरिकी डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी प्रमुख विदेशी मुद्राएं भी शामिल होती हैं। इन मुद्राओं की विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव का भी इस हिस्से पर असर पड़ता है।

End of Feed