भारत में 3040 अमीरों के पास 104 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति, 10 परिवारों के पास आधी दौलत

India Rich List 2026: भारत में अमीरों की संख्या में उछाल, 3040 की कुल संपत्ति 104 लाख करोड़ रुपये हुई। पहली पीढ़ी के उद्यमी आगे निकले, महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, लेकिन 10 परिवारों के पास आधी दौलत है।

India Rich List 2026 : भारत में अमीर लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में अब ऐसे लोगों की संख्या 3,040 हो गई है, जिनके पास कम से कम 425 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इन अमीर लोगों की कुल संपत्ति मिलाकर करीब 104 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। हालांकि देश की कुल संपत्ति का बड़ा हिस्सा अभी भी कुछ चुनिंदा परिवारों के पास ही केंद्रित है। 360 ONE Wealth Creators List 2026 और Crisil Intelligence की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के अमीरों की लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। रिपोर्ट बताती है कि अब पहली पीढ़ी के उद्यमी (First Generation Entrepreneurs) पुराने कारोबारी परिवारों से आगे निकल रहे हैं।

India Rich List 2026, India Wealth Creators List, Richest Indians, Ultra High Net Worth Individuals, Indian Billionaires, Wealth Creation, Self Made Entrepreneurs,

भारत में तेजी से बढ़ रही हैं अमीरों की संख्या और संपत्ति (तस्वीर-Canva)

पहली बार सेल्फ-मेड उद्यमियों की संख्या ज्यादा

रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट (India Wealth Creators List) में 1,696 पहली पीढ़ी के उद्यमी शामिल हैं, जबकि पुराने कारोबारी घरानों के मालिकों, उत्तराधिकारियों और परिवारों की संख्या 1,290 है। यह बदलाव भारत की अर्थव्यवस्था में नई सोच और नए कारोबारों के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है। पहले देश की बड़ी संपत्ति ज्यादातर पारंपरिक कारोबारी परिवारों के पास थी, लेकिन अब स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी और नए सेक्टर से जुड़े संस्थापक तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं। क्रिसिल इंटेलिजेंस की प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड प्रीति अरोड़ा के अनुसार, भारत लंबे समय तक पारिवारिक कारोबारी घरानों के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन पहली पीढ़ी के संस्थापकों की बढ़ती संख्या एक बड़ा बदलाव है।

End of Feed