अब पोस्ट ऑफिस से कर पाएंगे शेयर बाजार में निवेश, जानिए कैसे?

India Post Stock Market Investment: भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग (DOP) ने नई दिल्ली में स्टॉक होल्डिंग सर्विसेज लिमिटेड (SSL) के साथ एक समझौता किया। इसका उद्देश्य भारतीय डाक के भरोसे और व्यापक नेटवर्क का उपयोग कर नागरिकों को नियमित और संगठित पूंजी बाजार सेवाओं तक आसान पहुंच देना और निवेश में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

India Post Stock Market Investment: भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग (DOP) ने मंगलवार को नई दिल्ली के डाक भवन में स्टॉक होल्डिंग सर्विसेज लिमिटेड (SSL) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य है देश के आम नागरिकों को नियमित और सुरक्षित पूंजी बाजार सेवाओं तक आसान पहुंच देना। डाक विभाग का यह कदम नागरिकों को वित्तीय समावेशन और निवेश में भागीदारी के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। इस साझेदारी के माध्यम से भारतीय डाक के व्यापक नेटवर्क और भरोसे का फायदा उठाकर लोगों को स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड, आईपीओ और अन्य निवेश उत्पादों तक सुरक्षित पहुंच प्रदान की जाएगी।

India Post, Post Office, Stock Market, Stock Holding Services Limited

डाक विभाग और स्टॉक होल्डिंग सर्विसेज में हुई साझेदारी (तस्वीर-istock)

डिजिटल सुविधाओं से निवेश आसान

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक समझौते के तहत नागरिकों को SSL की सेवाओं का उपयोग करने के लिए डिजिटल सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसमें चुने हुए डाकघर पर ऑनबोर्डिंग लिंक और QR कोड शामिल हैं। इन सुविधाओं की मदद से कोई भी नागरिक आसानी से डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकता है, म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकता है और आईपीओ में हिस्सा ले सकता है। डाक विभाग के सचिव वंदिता कौल ने कहा कि यह पहल वित्तीय समावेशन और निवेशकों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए है। उनका कहना था कि यह कदम “विकसित भारत 2047” की दिशा में एक मजबूत पहल है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय डाक के डिजिटल बदलाव और बड़े नेटवर्क का लाभ उठाकर पूंजी बाजार में नागरिकों की भागीदारी और जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

End of Feed