India-New Zealand FTA Deal: ब्रिटेन के बाद भारत के साथ ये देश भी करने जा रहा है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

दूसरे राउंड की बातचीत में सामान और सेवाओं के व्यापार, निवेश, सीमा शुल्क प्रक्रियाएं, तकनीकी नियम व व्यापार से जुड़ी सुविधाएं, और कृषि व स्वास्थ्य संबंधी मानकों जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने एक संतुलित और भविष्य-उन्मुख समझौते की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति जताई है, जिसके लिए सितंबर तक कई वर्चुअल बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।

India-New Zealand FTA Deal: भारत और यूके के बीच FTA (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच भी एक बड़ा ट्रेड समझौता होने जा रहा है। दोनों देश इस समझौते पर काम कर रहे हैं और इसकी अगली बैठक सितंबर 2025 में न्यूजीलैंड में होगी। दूसरे राउंड की बातचीत 25 जुलाई 2025 को दिल्ली में खत्म हुई, जबकि पहला राउंड मई 2025 में हुआ था। इस समझौते की शुरुआत इसी साल 16 मार्च को हुई थी।

Trade Deal

Trade Deal (Pic Credit: iStock)

किन क्षेत्रों में बातचीत हुई?

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, दूसरे राउंड की बातचीत में सामान और सेवाओं के व्यापार, निवेश, सीमा शुल्क प्रक्रियाएं, तकनीकी नियम व व्यापार से जुड़ी सुविधाएं, और कृषि व स्वास्थ्य संबंधी मानकों जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने एक संतुलित और भविष्य-उन्मुख समझौते की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति जताई है, जिसके लिए सितंबर तक कई वर्चुअल बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।

End of Feed