सेमीकंडक्टर में 'आत्मनिर्भर' उड़ान: अब देश में ही बनाने होंगे चिप बनाने वाली मशीनें और बारीक कलपुर्जे, ऐसा क्यों बोले अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु की एथेरियल मशीन्स के दौरे पर कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए देश को अपनी मशीनें और सटीक कलपुर्जे खुद बनाने होंगे।

भारत अब केवल दूसरे देशों से आने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान या चिप पर निर्भर नहीं रहना चाहता, बल्कि इस क्षेत्र में खुद एक बड़ी ताकत बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत को सेमीकंडक्टर (चिप) बनाने के लिए अपनी खुद की मशीनें और बेहद बारीक कलपुर्जे देश में ही तैयार करने की सख्त जरूरत है। उन्होंने यह भी साफ किया कि केंद्र सरकार देश के भीतर इस क्षेत्र से जुड़ा एक मजबूत ढांचा और माहौल तैयार करने के लिए तेजी से काम कर रही है।

Ashwini Vaishnaw, India semiconductor manufacturing, semiconductor machinery, precision components, Ethereal Machines Bengaluru, Atmanirbhar Bharat, Make in India

सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, देश में ही तैयार होंगी मशीनें और बारीक कलपुर्जे: अश्विनी वैष्णव (तस्वीर- istock/X)

बेंगलुरु की कंपनी के दौरे पर दिया बयान

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह बात बेंगलुरु स्थित 'एथेरियल मशीन्स' (Ethereal Machines) नाम की एक विनिर्माण इकाई (फैक्ट्री) के दौरे के दौरान कही। उनके इस दौरे और बयान की जानकारी कर्नाटक स्थित पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। बता दें कि वैष्णव के पास इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी के साथ-साथ सूचना एवं प्रसारण तथा रेल मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है। फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां बन रही आधुनिक मशीनों और तकनीक को बारीकी से देखा और भारतीय इंजीनियरों की क्षमताओं की सराहना की।

End of Feed