भारत खरीदेगा और 114 राफेल फाइटर जेट, डिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Rafale Jets Procurement: भारत की रक्षा क्षमता मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए, डिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड (डीपीबी) ने फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट से 114 राफेल लड़ाकू जेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब इसे रक्षा मंत्री की अध्यक्षता वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल और फिर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी से अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

Rafale Jets Procurement: भारत अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। डिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड (डीपीबी) ने शुक्रवार (16 जनवरी) को फ्रांसीसी विमान निर्माता कंपनी डसॉल्ट से 114 राफेल लड़ाकू जेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब यह प्रस्ताव अगली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (डीएसी) की बैठक में पेश किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इसके बाद इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी से अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है।

Rafale Jets Procurement, Rafale jets, 114 fighter jets Procurement, Dassault Aviation

डिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड ने 114 राफेल जेट खरीदने के प्रस्ताव को दी मंजूरी (तस्वीर-istock)

भारतीय वायु सेना की मांग और प्रस्ताव

पिछले साल, भारतीय वायु सेना ने रक्षा मंत्रालय को 114 और राफेल लड़ाकू जेट खरीदने के लिए औपचारिक प्रस्ताव भेजा था। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के अनुसार लिखा कि भारत और फ्रांस अगले महीने इस प्रस्ताव पर अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। यह समझौता अंतर-सरकारी होगा, जिससे विमानों की आपूर्ति सीधे फ्रांस से भारत को होगी और कोई मध्यस्थ शामिल नहीं होगा।

End of Feed