6 लाख बैरल कच्चा ईरानी तेल लेकर गुजरात आ रहा 'पिंग शुन'; सात साल बाद पहली बार आपूर्ति! पहले इतनी होती थी खरीद

‘पिंग शुन’ नाम का जहाज लगभग छह लाख बैरल कच्चा तेल लेकर गुजरात के वाडिनार बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है। यह आपूर्ति मई 2019 के बाद पहली खेप हो सकती है।

करीब सात साल के बाद फिर से भारत को ईरान से कच्चा तेल जल्द मिलने की संभावना है। ईरानी तेल से लदा एक जहाज गुजरात के वाडिनार बंदरगाह की तरफ बढ़ रहा है। जहाजों की निगरानी करने वाली फर्म के मुताबिक,'पिंग शुन'नामक यह जहाज लगभग छह लाख बैरल कच्चा तेल लेकर भारत की तरफ बढ़ रहा है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जिंस विश्लेषण फर्म केप्लर के विश्लेषक सुमित रितोलिया ने कहा कि मई,2019 के बाद भारत को ईरानी तेल की पहली आपूर्ति हो सकती है। उन्होंने बताया कि हाल में 'समुद्र में मौजूद'ईरानी तेल की खरीद के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा 30 दिन की छूट दिए जाने के बाद ही यह आपूर्ति संभव हुई है। रितोलिया ने कहा कि मार्च महीने की शुरुआत में 'पिंग शुन'जहाज ने ईरान के खार्ग द्वीप से तेल भरा था। इसके चार अप्रैल को वाडिनार बंदरगाह पर आने पर अनुमान है।

End of Feed