भारत उन 47 देशों में हुआ शामिल, जिन्होंने समय पर संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट में दिया योगदान

United Nations: भारत ने वर्ष 2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट में 3.52 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया है। इस भुगतान के साथ भारत उन 47 देशों की ’ऑनर रोल’ लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने समय पर अपना पूरा बकाया जमा कराया और वित्तीय जिम्मेदारी दिखाई।

United Nations: भारत ने वर्ष 2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) के नियमित बजट में 3.52 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान कर दिया है। इस भुगतान के साथ भारत उन 47 देशों में शामिल हो गया है, जो समय पर अपना पूरा बजट योगदान अदा करते हैं। संयुक्त राष्ट्र के वित्तीय नियमों के अनुसार, सदस्य देशों को अपने नियमित बजट का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर करना होता है। भारत ने तीन फरवरी 2026 तक इस नियम का पालन किया और अपना पूरा योगदान जमा कर दिया।

India, United Nations, UN, regular budget

संयुक्त राष्ट्र ’ऑनर रोल’ में भारत का नाम शामिल (तस्वीर-istock)

समय पर भुगतान की अहमियत

संयुक्त राष्ट्र योगदान समिति के अनुसार, तीन फरवरी तक कुल 47 देशों ने निर्धारित 30 दिन की अवधि में अपना नियमित बजट अदा किया। इस सूची को ’ऑनर रोल’ कहा जाता है। इसमें शामिल होने वाले देश उन देशों की श्रेणी में आते हैं जो वित्तीय रूप से जिम्मेदार हैं और समय पर अपना योगदान देते हैं। भारत लगातार ऐसे देशों में शामिल रहा है।

End of Feed